Monday, April 28, 2025

तेज रफ्तार वैन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर

कंकरखेड़ा। मेरठ के सरधना रोड पर तेज रफ्तार वैन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। भमौरी गांव निवासी मृतक महिला अनिता अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मृतक महिला के परिजनों थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भमौरी गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह स्कूटी से अपनी मां अनिता के साथ कंकरखेड़ा रिश्तेदारी में आ रहा था। ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनिता सड़क पर जा गिरी। इससे मां-बेटे घायल हो गए। आरोपी चालक वैन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला अनिता ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय