Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में पति से झगड़ने के बाद मलियाना पुल से महिला ने किया कूदने का प्रयास

मेरठ। पति से झगड़े के बाद मंगलवार देर शाम महिला ने मलियाना पुल से कूदने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और थाने ले गए। शारदा रोड पर अपने नाना के यहां रहने वाली निशा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मुल्तान नगर निवासी अवनीश से हुई थी। दोनों काफी समय तक पंजाब में रहे। करीब आठ माह पूर्व वहां से वापस लौट आए। शाम निशा अपने नाना के यहां चली गई। अवनीश ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया। किसी तरह हंगामा शांत हुआ। नाना के यहां से लौटने के बाद आज निशा ने मलियाना पुल से कूदने का प्रयास किया। लोगों ने उसे किसी तरह रोका और थाने ले गए। देर तक दोनों पक्ष थाने में जमे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय