Thursday, September 19, 2024

लखनऊ में सीएम आवास के बाहर खुद को आग लगाने वाली महिला की हुई मौत, वकील ने उकसाया था

लखनऊ। लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत हो गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही 40 वर्षीय उन्नाव निवासी महिला ने लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि आनन-फानन में आग बुझाकर उसे 06 अगस्त 2024 को केजीएमयू में भर्ती किया गया था। महिला को 3rd डिग्री की बर्न इंजरी थी। महिला 85 प्रतिशत तक जल चुकी थी। वहीं महिला को जब भर्ती किया गया तब उसकी हालत बहुत गंभीर थी। महिला का उपचार प्लास्टिक सर्जरी विभाग में किया गया। वहीं आज रविवार को 1 बजकर 10 मिनट पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की वजह सेप्टिक शॉक और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग इलाके में उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में यूपी पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को उकसाया गया था। पुलिस ने उकसाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उन्नाव के रहने वाले सुनील कुमार के तौर पर की गई। लखनऊ पुलिस का कहना है कि सुनील ने सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं इस मामले में गौतम्पल्ली पुलिस ने महिला और सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौतम्पल्ली थाने के दरोगा बागेश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस को महिला के मोबाइल से चार मुख्य वॉइस रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें सुनील महिला को आत्मदाह के लिए उकसाता और उसकी पूरी प्लानिंग बताता सुनाई दे रहा है। सुनील कुमार ने महिला के कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के पास आग लगाओगी तो पूरा थाना खाली हो जाएगा।

 

 

नए अधिकारी जो आएंगे वो तुम्हारे आगे-पीछे घूमेंगे। आरोपी ने उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए लाग लगवाई थी। आरोपी सुनील ने महिला से यह भी कहा था कि तुम स्कूटी खराब होने की बात कहकर पहले ही पेट्रोल ले लेना। लखनऊ में पेट्रोल नहीं मिलेगा। आरोपी ने अंत में महिला से कहा कि करो। इसके बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। महिला अपने साथ अपने एक साल के बेटे को लेकर भी आई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय