Sunday, February 23, 2025

महिला के पति ने बैंक कर्मचारियों से मिली भगत कर खाते से निकाले लाखों की रकम

नोएडा। थाना बीटा-दो में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति और बैंक के कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 21 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि पवीना नामक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका एचडीएफसी बैंक सेक्टर-142 में खाता है। महिला के अनुसार उसे मैसेज आया कि उसके खाते से 21 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।

 

 

पीड़िता ने जब सेक्टर-142 स्थित बैंक के मैनेजर इशिता चक्रवर्ती से बात की तो उसने पैसे ट्रांसफर होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है उसके पति सतविंदर सिंह बसु तथा उसके पिता मनजीत सिंह बसु, मां सुरेंद्र कौर बसु और एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने मिली भगत करके उसके खाते से यह रकम निकाली है।

 

 

पीड़िता के अनुसार उसे इस बात का भय है कि उसके पति और ससुराल के लोग धोखाधड़ी करके उसके बैंक से और भी रकम निकाल सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय