Monday, April 28, 2025

मेरठ में गंगा किनारे मिला महिला का नग्न अवस्था में शव, हत्या की आशंका

मेरठ। परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या करके शव फेंका गया या शव पीछे से गंगा में बहकर आ रहा था, ये पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। महिला की शनाख्त के लिए प्रदेश के सभी थानों में गुमशुदा महिलाओं की सूचना मांगी गई है।

परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव गंगा किनारे डाकू के डेरे के पास पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है।

[irp cats=”24”]

महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उम्र 40 वर्ष के करीब है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रदेश के थानों में अज्ञात महिला के शव की सूचना दिए जाने के बाद अमरोहा के मंडी धनौरा शेरपुर से कुछ लोग पहचान करने के लिए आ रहे हैं, वहां से भी एक महिला लापता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय