Tuesday, May 20, 2025

धार्मिक स्थल ध्वस्त कर महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ,हंगामा

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में धार्मिक स्थल की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव और पड़ोसी चिकित्सक डॉ. राजीव आनंद व उनकी पत्नी नीलिमा आनंद आमने-सामने आ गए। हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने वहां पर सुंदरकांड का पाठ किया।

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल फंसे, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज


साकेत कॉलोनी में दीवान पब्लिक स्कूल से शिक्षिका पद से रिटायर मृदुला यादव का परिवार रहता है। वह सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष हैं। उनके पति विजय यादव रिटायर्ड बिग्रेडियर हैं। पड़ोस में डाॅ. राजीव आनंद और उनकी पत्नी डाॅ. नीलिमा आनंद रहते हैं। दोनों की कोठी के पास में कई सालों से एक मजार बनी थी। मृदुला यादव का कहना है कि वह अपनी कोठी की सुरक्षा को लेकर लोहे के तार लगवा रही थीं। गंदगी न फैले और आवारा पशु न घुसे, इसके लिए मजार की चहारदीवारी का निर्माण भी कराने लगी।

अखिलेश ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई गंगा जी में डुबकी


आरोप है कि चिकित्सक दंपती ने निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री और मजदूरों को काम करने से रोक दिया। इसे लेकर मृदुला यादव की चिकित्सक दंपती से कहासुनी हो गई। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हंगामे के बीच एकत्र लोगों ने मजार ध्वस्त कर दी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वहां पर सुंदरकांड का पाठ किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय