Friday, May 16, 2025

शामली में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

शामली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व युवतियों संबंधित अपराधों के मामलों में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की एक टीम विभिन्न स्कूल कॉलेजो में पहुंची। जहां उन्होंने छात्राओं को महिलाओं व युवतियों से जुड़े अपराधों को लेकर छात्राओं को जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन के नंबरों की जानकारी दी।

 

 

 

मंगलवार को थाना कोतवाली से महिला पुलिस की एक टीम मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शहर के वी वी इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में पहुंची। जहां महिला एसआई टीनू चौधरी ने विद्यालय में मौजूद सभी छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया ।

 

 

 

 

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बालिकाओं को महिलाओं व युवतियों से जुड़े तमाम आपराधिक मामलों के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन नंबर.1090,181,1076,102,108,1098,112,1930 व सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल शीतल, ट्विंकल आदि महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय