Wednesday, April 16, 2025

‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ में पहुंचीं महिलाओं ने कहा, पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए क‍िए बहुत काम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं और पुरुष पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस खास बात की। पीएम मोदी ने, ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी।

वहीं, ‘नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट’ (नाबार्ड) के चेयरपर्सन शाजी केवी ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। अलग-अलग राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं और लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री हर वर्ग और समुदाय का विकास कर रहे हैं। पहले ग्रामीण इलाकों में बहुत कम सुविधाएं थीं, लेकिन पीएम मोदी की वजह से अब बहुत सुविधा है। एक ग्रामीण महिला ने आईएएनएस से कहा, “पीएम मोदी को बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने आज महिलाओं को इतना सशक्त बनाया कि वो आज दिल्ली तक पहुंची हैं। पहले एक गांव की महिलाएं दूसरे गांव तक अकेले नहीं जा सकती थीं। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह के प्रोग्राम बनाए हैं। आज महिलाएं एसएसजी (स्वयं सहायता समूह) बनाकर छोटा-छोटा रोजगार कर रही हैं।

एक अन्य महिला ने बताया कि “स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं रोजगार कर रही हैं। कुछ महिलाएं दुग्ध का उत्पादन का कार्य कर रही हैं। हम पीएम मोदी का तहे दिल से स्वागत करते हैं कि आज वो महिलाओं को इतने ऊंचे स्तर तक पहुंचा रहे हैं।” मोहाली की एक महिला ने बताया कि “वो एनजीओ से जुड़ी हुई हैं और नाबार्ड की तरफ से आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि गांव बढ़े तो देश बढ़े। उनके द्वारा चलाई जा रहीं कई योजनाएं महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचा रही हैं। पहले किसी महिला का खाता खुलवाने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब जनधन योजना के तहत यह आसान हो गया है।” एक अन्य युवा किसान बताया कि वो ग्रामीण भारत महोत्सव में पहली बार आए हैं। पीएम मोदी की पहल से ग्रामीण इलाकों में बदलाव हो रहा है। उनकी मुद्रा योजना बहुत से लोगों को लाभान्वित कर रही है।

यह भी पढ़ें :   राहुल गांधी के मानहानि मामले में कोर्ट पेश नहीं हुए गवाह, 28 अप्रैल काे अगली सुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय