Sunday, May 11, 2025

दनकौर में महिला डिग्री कॉलेज को मिली मंजूरी, सरकार ने जारी किए 1,07,86,600 रुपए 

नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर में महिला डिग्री कॉलेज का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने डिग्री कॉलेज बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। सरकार ने तीन वर्ष बाद एक करोड़ रुपये से अधिक जारी कर दिए हैं। 2017 के बाद जेवर क्षेत्र में यह तीसरा डिग्री कॉलेज है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की 19वीं इम्पावर्ड कमेटी ने अक्टूबर 2019 में गौतमबुद्धनगर के दनकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। शासन स्तर पर तीन साल से तकनीकी कारणों से वित्तीय स्वीकृति प्रदान नहीं की जा सकी थी। इसको लेकर विधायक पैरवी कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दनकौर में महिला डिग्री कॉलेज बनवाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1,07,86,600 रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। परियोजना के निर्माण के लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पहला मौका है जब पांच साल के कार्यकाल में एक विधानसभा क्षेत्र को तीन डिग्री कॉलेज मिले हों। दो महाविद्यालय महिला डिग्री कॉलेज के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। रबूपुरा स्थित डिग्री कॉलेज आरंभ हो चुका है। जेवर में बन रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अब शीघ्र ही दनकौर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय