Wednesday, April 2, 2025

प्रगति मैदान में 3-5 नवंबर को आयोजित होगा वर्ल्ड फूड इंडिया, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 3-5 नवंबर के दौरान वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्ल्यूएफआई) 2023 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है।

यह वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का दूसरा संस्करण होगा, जिसका पहला 2017 में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने प्रसंस्कृत खाद्य के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कि वर्ल्ड फूड इंडिया खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से संबंधित सभी हितधारकों को एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बाजरा उत्पादन में भारत की ताकत का प्रदर्शन करेगा।

खाद्य प्रसंस्करण सचिव अनीता प्रवीण ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सालाना 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने 2014-15 से छह अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित किया है और यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करता है और भारत के कुल कृषि निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय