Saturday, April 27, 2024

देश में इमरजेंसी लगाने वाले भाजपा के खिलाफ रच रहें हैं कुचक्र  : योगी आदित्यनाथ 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ जयप्रकाश और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग मिलकर भाजपा के खिलाफ कुचक्र रच रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आज से 48 वर्ष पूर्व आज के दिन ही कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए देश में इमरजेंसी लगाई थी। उस समय जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर सहित देश के विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया था, तथा इमरजेंसी को मात दिया था। उन्होंने कहा कि आज जयप्रकाश और राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए इमरजेंसी लगाने वाले लोगों के साथ मिलकर दुष्चक्र रच रहे हैं।
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 80 करोड लोगों को भारत मे करीब 3 वर्ष से मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया रहा है। उन्होंने कहा कि वही पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग एक- एक रोटी के लिए मोहताज है। भारत विश्व के आर्थिक ताकत के रूप में उभरा है। भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की विकास गति यही बनी रही तो 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि भारत सकारात्मक सोच के चलते विकास की शानदार यात्रा पर है वही पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नकारात्मक सोच के नाते भुखमरी और गरीबी रास्ते पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्तान भी उसी तरह से ठंडा ना हो जाए जिस तरह से यूपी मे माफिया ठंडे हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र के गले को घोंटा था उनके साथ समाजवादी पार्टी, जदयू, राजद, राष्ट्रीय लोक दल जैसे जेपी के रास्ते पर चलने का दावा करने वाली राजनीतिक पार्टियां जब सांठगांठ करती है तो जनता खुद समझ रही है कि यह लोग अपने भ्रष्टाचार को छुपाने और सत्ता पाने के लोभ को पूरा करने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें विकास के रास्ते सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के प्रति 6 वर्ष में देश के लोगों की सोच बदली है। यहां पर बड़ा से बड़ा निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण में अपने कार्य से जनपद गौतम बुद्ध नगर को विश्व पटल पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस जनपद में उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।
उन्होने कहा कि इस वर्ष के अंत तक जेवर से हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। गौतम बुद्ध नगर में फिल्म सिटी बन रही है। यहां पर विभिन्न प्रकार की ऐसी परियोजनाएं लग  रही है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
 जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास के विरोधी हैं वे लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर विकास को बाधित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस तरह की ताकतों के बहकावे में ना आएं। उन्होंने कहा कि यहां की प्रमुख संख्या बायर्स और बिल्डर की समस्या का भी हम जल्द समाधान करेंगे। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, जनता के सहयोग, प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर इस समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि काफी ठीक हुई है। उन्होंने दावा किया कि 9 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी  देश में विकास की बयार लाई है। बेरोजगारी दूर हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे हो गए हैं। जिस तरह से माफिया ठंडे हो गए हैं उत्तर प्रदेश में मौसम भी ठंडा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा, अयोध्या, वाराणसी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब सिर्फ विकास हो रहा है। माफिया राज खत्म हो गया है। यूपी के लोगों में सकारात्मक सोच पैदा हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान सरकार के खिलाफ डटकर मुकाबला करने वाले इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक रामनाथ गोयनका के नाम से आज एक मार्ग  का उद्घाटन करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि 1718 करोड़ की परियोजनाएं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही है जिसका आज अनावरण और लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया है। पहले लोग दिल्ली में रहना पसंद करते थे। क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में व्यवस्थाएं ठीक नहीं थी। कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन अब धारणा बदली है। लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आकर बसना आ चाह रहे है। पूरी दुनिया के लोग यहां पर बसना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर का उद्घाटन पिछली बार मैंने किया था। आज देश के सबसे बड़े रोबोटिक सेंटर का उद्घाटन हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्य मंत्री यशवंत सैनी, जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  मनोज गुप्ता, सहित भाजपा के कई बड़े नेता व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय