Saturday, May 11, 2024

नोएडा में 6 वर्षीय बच्चे को किडनैप कर मांगी थी 3 लाख की फिरौती, बच्चा सकुशल मिला, फिरौती देने की चर्चा,कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का 6 वर्षीय बच्चा कल घर के बाहर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पुलिस ने बच्चे को घटना के एक दिन बाद बरामद कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नया गांव में रहने वाला 6 साल के बच्चे को
 बृहस्पतिवार के दिन घर के बाहर खेलते समय अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। बदमाशों ने बच्चे के पिता से 3 लाख की फिरौती मांगी थी। बताया जाता है कि 30 हजार रुपए की फिरौती देने के बाद बदमाशों ने बच्चे को छोड़ा है। बच्चे के पिता चाय पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। उन्होने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि आज जनपद में मुख्यमंत्री का दौरा है। इस वजह से पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को काफी गोपनीय रखा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय