Saturday, May 10, 2025

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, राजभर,दारा सिंह,अनिल कुमार,सुनील शर्मा ने ली शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। जिनमें मुजफ्फरनगर के अनिल कुमार भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल चार नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई है। जिनमें ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा शामिल है।

ओम प्रकाश राजभर सुभाषपा के अध्यक्ष है। वही दारा सिंह चौहान घोसी सीट से उपचुनाव में पराजित हो गए थे। जिन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है।

मजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक अनिल कुमार को भी नया मंत्री बनाया गया है। साथ ही गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील शर्मा को भी पहली बार मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय