Thursday, July 25, 2024

समाजवादी पार्टी की माफिया के प्रति सहानुभूति- योगी

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के हैदरगढ़ में चुनावी सभा कर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सपाईयों की सहानुभूति माफिया के प्रति है। बाबू जी कल्याण सिंह का निधन हुआ तो श्रद्धांजलि के एक शब्द नहीं निकले। अभी हाल में ही एक माफिया मरा तो उसके घर पहुंच गए। इसलिए सपा गठबंधन की जमानत जब्त कराना है। राजरानी रावत को जिताकर संसद भेजना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज देश में 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण तक भाजपा की जो बढ़त थी,वह चौथे चरण में सुनामी बन गयी है। इसका कारण पीएम मोदी के पिछले 10 सालों में किए गए कार्य हैं। विपक्षी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि किसान आत्महत्या करता था, युवा बेरोजगार था। याद कीजिए 10 सालों में परिवर्तन देखने को मिला है। चार साल से 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन प्राप्त कर रहे हैं। पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है। 12 करोड़ घरों में शौचालय, 50 करोड़ लोगों का बैंक खाता, 10 करोड़ लोगों को उज्ज्ला गैस योजना, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। सरकार बनी तो यह सारी योजनाएं चलती रहेंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एक तरफ मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस, सपा का गठबंधन है। इन लोगों ने अपनी सरकार के दौरान लूट घसोट किया। भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दीं। आज हर घर नल, एक जिला एक मेडिकल कॉलेज, आइआइटी, आइआइएम जैसे संस्थान बनाने का कार्य भी यह सरकार कर रही है।

बाराबंकी की जनता से भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आज का यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच पहुंच गया है। जनसमूह से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप लोग राम द्रोहियों को वोट देंगे? जनसभा में मौजूद जनता ने हाथ हिलाते हुए न कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामद्रोहियों को वोट नहीं देना है। ये विपक्षी पहले राम का विरोध करते थे। उनके अस्तित्व को ही नकार रहे थे। आज कह रहे हैं कि राम सबके हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस घोषणा पत्र पर वार करते हुए कहा कि ये विपक्षी पिछड़ों और दलितों का हक मार कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा ही था कि इस देश के संशाधनों पर पहला अधिकारी मुसलमानों का है। पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि इसे कैसे कर पाएंगे तो उन्होंने कहा कि एक झटके में समाप्त कर देंगे। 64 वर्षों तक कुछ कर नहीं पाए। पप्पू एक झटके में कैसे समाप्त कर देंगे?

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के रहते ये लोग पिछड़ों दलितों का हक नहीं मार पाएंगे। सपाईयों की सहानुभूति माफिया के प्रति है। बाबू जी कल्याण सिंह का निधन हुआ तो श्रद्धांजलि के एक शब्द नहीं निकले। अभी हाल में ही एक माफिया मरा तो उसके घर पहुंच गए। इसलिए सपा गठबंधन की जमानत जब्त कराना है। राजरानी रावत को जिताकर संसद भेजना है। इस मौके पर योगी सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय