Friday, May 16, 2025

मुजफ्फरनगर में स्व: चौधरी जगबीर सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर योगराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी जगबीर सिंह की 21वीं पुण्यतिथि को किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने अपने निजी निवास, दक्षिण सिविल लाइन्स पर शांति यज्ञ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

यज्ञोपरांत यज्ञ में शामिल हुए गणमान्य लोगों को धन्यवाद करते हुए पूर्व मंत्री चौ0 योगराज सिंह कहा कि यहाँ उपस्थित सभी लोग स्वर्गीय चौधरी जगबीर सिंह के परिवार का हिस्सा हैं, जिन्होंने हमेशा हर सुख-दुख में साथ निभाया। चौधरी योगराज सिंह ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही और यह भी कहा कि चौधरी जगबीर सिंह ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके इस योगदान को किसान और मजदूर हमेशा याद रखेंगे।

 

मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने स्व चौधरी जगबीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी जगबीर को भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा ग़रीबों व कमीरो की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

 

जनपद व बाहर से आये लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की व चौधरी जगबीर सिंह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यज्ञ आचार्य गुरूदत्त आर्य व डा नीरज शास्त्री ने सम्पन्न कराया श्रद्धांजलि यज्ञ में अरविन्द आर्य गढीनोआबाद, संजीव शाहजुड्डी, सदीप गोयला, मांगेराम अलावलपुर ,सजय शर्मा सरनावली, चौधरी महीपाल सिंह, धर्मेंद्र करवाडा, कल्याण सिंह चौधरी, बिजेन्द्र सिंह नगला सहित सभी परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने आहूती देकर श्रद्धांजलि दी ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय