Sunday, April 13, 2025

नोएडा में किशोरी को अगवा कर युवक ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर फेस -3 पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 थाना फेस- तीन के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सेक्टर 121 में रहने वाले एक व्यक्ति ने 17 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को कुछ दिन पूर्व  सकुशल बरामद किया।
उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में फरार चल रहे आशीष पुत्र सुभाष चंद्र निवासी ओम सांई सिटी सेक्टर 121 को आज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र  22 वर्ष है।
यह भी पढ़ें :  नोएडा में शहरी विकास के मॉडल का मंगोलियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय