Sunday, March 16, 2025

गाजियाबाद में छोले-भटूरे खाते समय गई युवक की जान, हार्टअटैक की संभावना

गाजियाबाद। मुरादनगर के रावली रोड स्थित दुकान पर छोले भटूरे खाते हुए एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक को हार्टअटैक आया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

 

 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि संदीप त्यागी (40) पुत्र राजकुमार निवासी कुम्हैड़ा गांव दोपहर करीब सवा दो बजे मुरादनगर रावली रोड जीतपुर कॉलोनी में सीताराम की दुकान पर छोले भटूरे खा रहे थे। छोले भटूरे खाते से समय संदीप बेहोश हो गए।

 

 

आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से संदीप की मौत होना बताया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय