Sunday, February 23, 2025

नोएडा में दोस्त के घर पर युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव से 11 मई से लापता रितिक श्रीवास्तव के परिजन उसकी तलाश करते हुए उसके दोस्त के सर्फाबाद गांव स्थित घर पर पहुंच गए। वहां से परिजन सुशील और उसकी पत्नी को लेकर छलेरा गांव में आए। वहां पर परिजन सुशील से बातचीत कर रहे थे, इसी बीच सुशील आक्रोशित हो गया तथा उसने रितिक के घर की छत से छलांग लगा दिया। अत्यंत गंभीर हालत उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पुराने परिचित है। पूर्व में रितिक सुशील तथा उसकी पत्नी एक साथ छलेरा गांव रहते थे। किसी बात को लेकर इनका आपस में विवाद हो गया। उसके बाद सुशील अपनी पत्नी के साथ सर्फाबाद गांव में रहने चला गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय क्या परिस्थितियों रही इस बात की जांच की जा रही है।
वहीं लापता युवक रितिक की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर कल आरोप लगाया था, लेकिन आज उसने एक और वीडियो जारी की जिसमें उसने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।  जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि लापता युवक रितिक ने काफी लोगों से पैसे उधार लिए थे। वह छलेरा गांव से लापता होने के बाद सुशील के घर पर कुछ दिनों तक रहा था। वहीं से उसने अपनी बहन को मैसेज किया था। उसके मैसेज के आधार पर ही पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करके पीड़ित के परिजनों से पूछा था कि क्या सर्फाबाद गांव में उनका कोई रहता है।  उस समय परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी।
बाद में परिजन खुद ही सुशील के घर पहुंच गए तथा उसकी पत्नी और सुशील को लेकर छलेरा गांव आए और वहां पर दोनों पक्षों में बातचीत होने लगी। इस दौरान उसने छत से छलांग लगा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक की पत्नी और रितिक के बीच भी मधुर संबंध थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व मे विवाद हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय