Tuesday, June 25, 2024

मुजफ्फरनगर में OYO होटलों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 10 से ज्यादा जोड़े हिरासत में, छात्र-छात्राएं थे शामिल

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को ओयो होटलों पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 10  प्रेमी जोड़ों को मौके से पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई दिन से क्षेत्र के ओयो होटल में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।

जनपद में सोमवार को शहर के ओयो होटलों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तकरीबन 10  प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एसडीएम सदर एवं सीओ नई मंडी ने एटूजेड रोड पर ओयो होटल पर छापेमारी की तो वहां तकरीबन 10 जोड़े अधिकारियों को मौजूद मिले। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर ओयो होटल में गलत गतिविधि की शिकायत मिल रही थी। सोमवार दोपहर में उन्होंने सीओ मंडी हेमंत कुमार व मंडी पुलिस को साथ लेकर ओयो होटल पर छापेमारी की, तो वहां पर कई प्रेमी जोड़े मौजूद मिले। इनमें दो जोड़े छात्र-छात्राओं के थे, जिन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया है। देर शाम ओयो होटल प्रकरण में नई मंडी पुलिस ने होटल मालिक आर्यन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय