Friday, May 16, 2025

जौनपुर में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, पांच घायल

जौनपुर। जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में शुक्रवार देर रात विवाह समारोह से घर वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अराजकतत्वों ने बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। बारात प्रतापगढ़ जनपद के छतोना गांव से महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव में आई थी।

 

जिला अस्पताल में भर्ती दो बारातियों को हल्की चोट आईं थी, जिनका प्राथमिक उपचार की बाद घर भेज दिया गया। वहीं हादसे में मृत शवों को मोर्चरी हाउस में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हादसे के वक्त बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय