Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में युवक की खुदकुशी के मामले में उसकी पत्नी और सास गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार के न्यू आवास विकास कालोनी निवासी जूता कारोबारी सुरेंद्र ठकराल के बेटे शुभम ठकराल की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी मेघा और सास नीलम निवासी गौर सिटी महागुन थाना बिसरख जिला नोएडा को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बीते माह आठ अगस्त को शुभम ठकराल ने खुदकुशी कर ली थी। उसके पिता सुरेंद्र ठकराल ने थाना सदर बाजार में अपने बेटे की पत्नी मेघा खत्री और सास नीलम के खिलाफ शुभम ठकराल को खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक शुभम ठकराल और मेघा खत्री की 2019 में शादी हुई थी। आपसी विवाद के बाद उसकी पत्नी मेघा अपने मायके जाकर रहने लगी थी। फोन पर उसका अपने पति शुभम ठकराल से संपर्क बना रहता था। सुरेंद्र ठकराल के मुताबिक उनकी पुत्रवधु मेघा और उसकी मां नीलम फोन पर शुभम को बार-बार खुदकुशी करने के लिए उकसाती रहती थीं। इस कारण उनके बेटे शुभम की जान चली गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय