Sunday, May 18, 2025

गाजियाबाद में 6 अक्टूबर को होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर स्थित एक वैंक्वेट हॉल में पारिवारिक जाट मिलन के बैनर तले गाजियाबाद और आसपास के जिलों के जाटों की एक बैठक हुई।

 

बैठक का आयोजन 11वें युवक-युवती सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। समिति के सदस्य प्रदीप चौधरी ने बताया एक राय से 6 अक्टूबर को परिचय आयोजित करने का निर्णय लिया गया। परिचय सम्मेन का आयोजन वेब सिटी के एनआर ग्राउंड पर किए जाने की बात तय हुई। राजकुमार चौधरी को अध्यक्ष और अरुण चौधरी भुल्लन को महामंत्री नियुक्त कर सम्मेलन की सरदारी सौंपी गई।

पारिवारिक जाट मिलन की रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता चौधरी लेखराज सिंह की। बैठक में अमरजीत सिंह बिड्डी, कवींद्र चौधरी, प्रताप चौधरी, अजय प्रमुख, राजकुमार चौधरी, मनोज चौधरी, सुनील चौधरी, डॉक्टर सरोज सिरोही, वंदना चौधरी, अरविंद तेवतिया, बॉबी चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुधीर चौधरी, राहुल चौधरी, देवेन्द्र सांगवान, आनन्द चौधरी, पवन चौधरी, सुबोध चौधरी, एडवोकेट योगेंद्र चौधरी, लोकेश चौधरी, नरेश एडवोकेट, दीपक चौधरी, विक्रांत चौधरी, सतेंद्र तेवतिया, विनीत चौधरी, देवेंद्र चौधरी और देवेंद्र राजोरा सहित समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय