Sunday, April 27, 2025

बैंक खाते सील करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। युवा कांग्रेस ने कांग्रेस तथा अपने संगठन के बैंक खाते सील किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को यहां केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करके इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि संगठन के खाते गुरुवार शाम को सील किए गए जबकि कांग्रेस पार्टी के खाते दो दिन पहले फ्रीज किए गए थे। इस करवाई के विरोध में शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर एकत्रित हुए और सरकार की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी तथा अन्य कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोका और हिरासत में लिया।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, अरुणा महाजन, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय लोचव, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुधिराजा, राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

पांडे के अनुसार इस मौके पर श्रीनिवास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड को निरस्त करने के बाद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगबबूला हैं और मुख्य विपक्षी दल तथा उसके युवा संगठन के बैंक खातों को चुनाव से ठीक पहले सील कर दिया है। सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी, आईटी, सीबीआई के माध्यम से परेशान कर रही है और चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके अब लोकतंत्र की हत्या कर दी है।

 

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है, मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खातों पर तालाबंदी करके लोकतंत्र पर गहरा आघात किया है। उन्होंने कहा कि बैंक खाते तो भाजपा के फ्रीज होने चाहिए क्योंकि उसने असंवैधानिक कॉर्पोरेट बाँड से पैसे की उगाही करके अपने खातों में डाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय