Sunday, May 18, 2025

गाजियाबाद में तमंचा चेक करते समय गोली चलने से युवक घायल

गाजियाबाद। मोदीनगर के रोरी गांव में तमंचा चेक करते समय गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

रोरी गांव निवासी देवेंद्र कुमार का बेटा सूरज(18)बारहवीं पास के बाद से घर पर ही रहता है। आज सूरज का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि रात में सूरज के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े। कमरे का मंजर देख कर उनके होश उड़ गए। सूरज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी छाती में गोली लगी थी। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

बताया जा रहा है कि सूरज ने अपने जन्मदिन पर पिता से पैसे मांगे थे, पैसे न मिलने पर सूरज ने आत्महत्या की कोशिश की। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि सूरज को खेत में तमंचा मिल था। वह घर लाकर तमंचे को चेक कर रहा था और अचानक गोली चल गई। स्थानीय हॉस्पिटल में घायल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय