Tuesday, May 20, 2025

किसानों के हित में उपभोक्ता मामले को लेकर जयन्त चौधरी ने प्रह्लाद जोशी को लिखा पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयन्त सिंह ने किसानों के हित में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री प्रह्लाद जोशी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने चालू सीजन में 20 लाख टन चीनी के निर्यात पर ध्यान आकर्षित किया है। यह पहल न केवल चीनी की अधिक उपलब्धता का सही उपयोग सुनिश्चित करेगी, बल्कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में भी सहायता करेगी और किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करेगी।

 

इस प्रकार की नीति से न केवल देश में चीनी उद्योग को मजबूती मिलेगी, बल्कि किसानों को भी उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही, यह कदम भारतीय चीनी के वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहायक होगा और निर्यात से मिलने वाली आमदनी से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय