Friday, May 16, 2025

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, नहीं हुई शनाख्त

मेरठ। सरधना के भलसोना गांव के पास गंगनहर पटरी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कांवड़ मार्ग पर चकरोड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास के जिलों से गुमशुदा युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब है।

 

सुबह करीब सात बजे सरधना थाना पुलिस को भलसोना गांव के प्रधान ने कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क किनारे चकरोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की गर्दन में तार के निशान थे। इसके अलावा उसके सिर व गर्दन में सटाकर गोली भी मारी गई है। युवक को तीन गोलियां मारी गई हैं। उसके गले पर चोट के निशान भी हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

 

पुलिस मानकर चल रही है कि हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव यहां फेंका गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतक के पास से पहचान का कोई कागज नहीं मिला है। गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की फोटो सोशल मीडिया और जोन के जनपदों में भेजी गई है। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय