Wednesday, May 14, 2025

मुख्यमंत्री शिंदे के काफिले का पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार,पूछताछ जारी

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले का कार से पीछा करने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपित शुभम कुमार (उम्र 30) से पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि सीएम शिंदे बीती रात करीब 11.30 बजे अपने काफिले के साथ मुंबई से ठाणे की ओर जा रहे थे। पुलिस बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सीएम शिंदे के काफिले के लिए यातायात नियंत्रित कर रही थी।

 

मुख्यमंत्री के काफिले के लिए लेन 7 और 8 को खाली कर दिया गया था। उसी दौरान अचानक एक युवक मुख्यमंत्री के काफिले का पीछा करने लगा। वह अपनी कार सातवीं लेन पर लाया और पीछा जारी रखा। पुलिस ने युवक को चेतावनी दी और कार रोकने को कहा लेकिन जब युवक नहीं माना तो पुलिस ने उसकी कार रुकवा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुलिस हर नजरिये से जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय