Thursday, April 24, 2025

पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा निकाह के बाद पहुंची शिव मंदिर, किया दुग्धाभिषेक

कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के पुत्र मुर्तजा भुट्टो की बेटी फातिमा ने निकाह के बाद शौहर के साथ शहर के ऐतिहासिक शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। जुल्फिकार की पोती फातिमा के इस कदम से लोग हैरत में हैं। सोशल मीडिया में खासी हलचल है।

फातिमा लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी भी हैं। फातिमा अमेरिकी नागरिक ग्राहम जिब्रान से निकाह करने के बाद अपने भाई जुल्फिकार अली भुट्टो जूनियर के साथ महादेव मंदिर पहुंचीं। पूजा-अर्चना की। फातिमा के शौहर ईसाई हैं। इस मौके पर अनेक हिंदू नेता मौजूद रहे।

फातिमा के मंदिर जाने पर सोशल मीडिया पर टीका-टिप्पणी हो रही है। फातिमा के भाई ने ट्वीट किया है- कठिन हालात से गुजर रहे देशवासियों के कारण हम सभी को लगा कि शादी का भव्य रूप से जश्न मनाना अनुचित होगा। उन्होंने लोगों से फातिमा और ग्राहम जिब्रान को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने की अपील की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय