Friday, April 11, 2025

 नोएडा में गौ -हत्या में शामिल शातिर बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली

नोएडा। थाना बीटा-टू पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। यह बदमाश गो-वध के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा टू- दो पुलिस पी-3 गोल चक्कर के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। वह रूकने की बजाए वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आलम पुत्र हारून निवासी जनपद फरीदाबाद हरियाणा उम्र 27 वर्ष के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बीते 12 नवंबर को थाना बीटा- जो क्षेत्र के पी-3 गोल चक्कर के पास एक कंटेनर मिला था। जिसमें 21 गोवंश ठुस- ठुस कर भरे हुए थे। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर काफी लोग मौके पर पहुंच गया, तथा पुलिस को सूचना दी। कैंटर चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया था। कैंटर से 21 गोवंश को निकालकर सेक्टर- 146 स्थित एक गौशाला में पहुंचाया गया, जिसमें तेरह गाय मृत पाई गई जबकि आठ गए जिंदा थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में विकास कसाना ने थाना बीटा- दो में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी दौरान आज सुबह को एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस घटना में शामिल कुछ लोगों के बारे में पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें :  लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली रवाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय