Friday, April 18, 2025

भाजपा आरोप-प्रत्यारोप पर उतरी, हेट स्पीच के लिए भी जिम्मेदार – इमरान मसूद

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भड़काऊ बयान के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि हेट स्पीच के सभी नारे बीजेपी के दिए हुए हैं। कांग्रेस सांसद ने कई मुद्दों पर राय रखी। वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत को पक्का बताया तो हेट स्पीच का पूरा ठीकरा भाजपा पर फोड़ा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा बीजेपी को अपशब्द कहे जाने का भी मसूद ने बचाव किया।

 

मुज़फ्फरनगर में भूमाफिया हुए बेखौफ, खुद चलाने लगे बुलडोजर, आधी रात को 40 साल पुरानी दुकान कर दी ध्वस्त, भाकियू बैठी धरने पर

उन्होंने कहा, “हेट स्पीच बीजेपी के लोग देते हैं। हमारी तरफ से कोई हेटस्पीच नहीं दी गई है। सारे के सारे नारे बीजेपी के दिए हुए हैं। हम चाहते हैं कि देश में सभी लोग भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहें। हम किसी को बांटने और काटने की बात ही नहीं करते। हम तो तरक्की की बात करने वाले लोग हैं। कोई नहीं कह सकता कि कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा का वोटिंग कार्ड चल नहीं रहा है, इसलिए ये लोग अब ऐसे आरोप प्रत्यारोप पर उतर आए हैं।” बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस नेता ने ऐतिहासिक बताया।

 

मुज़फ़्फ़रनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बनाये जा रहे थे तमंचे, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा, “ यह ऐतिहासिक निर्णय है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बुलडोजर संस्कृति को पनपने दिया था और यह लोग अदालतों को ध्वस्त करने का काम कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने उस पर लगाम लगाई है। हम उसका तहे दिल से शुक्रिया करते हैं और स्वागत करते हैं।” इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के बंगाल हिंसा की राजधानी बयान पर भी राय रखी। कहा, उनके पास इसके अलावा कोई बात ही नहीं है। वह तरक्की की बात नहीं करते। वह बेरोजगारी की बात नहीं करते। किसान और व्यापारियों को उन्होंने बर्बाद कर दिया। वह इधर-उधर की बात करके सिर्फ अपना एजेंडा चला रहे हैं।” मसूद ने बिल के जरिए वक्फ बोर्ड को बर्बाद करने का आरोप भी भाजपा पर लगाया।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में SSP कार्यालय पहुंचीं मोरना की महिलाएं, इंसाफ की गुहार लगाई, न्याय न मिलने पर दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय