Thursday, April 24, 2025

 किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए केंद्र सरकार :- भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। रुड़की- उत्तराखंड में देश के दो दर्जन से अधिक किसान संगठनों की बैठक संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश के अन्नदाता  किसानों को बचाने के लिए देश को विकसित भारत बनाने के लिए डॉ एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार C2प्लस 50% के तहत देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य केंद्र सरकार दिलाने की व्यवस्था करें।

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

[irp cats=”24”]

देश के मेहनत कश किसानों की फसलों की लागत कम करने के लिए मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाए, ट्रैक्टर कृषि यंत्र खाद बीज कीटनाशक डीजल से जीएसटी को समाप्त कराया जाए, सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्ज बंद हुए देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं, एम एस पी को लाभकारी बनाकर गारंटी कानून बनाया जाए, आवारा व छुट्टा पशुओं से किसानों की खेती को बचाया जाए, 58 वर्ष से अधिक बुजुर्ग, किसान, मजदूर को ₹10000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए, देश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा नि:शुल्क कराई जाए, देश और प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल दिलाया जाए, देश की जनता को टोल प्लाजा से मुक्ति दिलाई जाए, राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन किया जाए, देश में छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग गठित किया जाए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण तत्काल कराया जाए।

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। किसान बचेगा तो देश बचेगा। किसानों की उन्नति से ही देश विकसित भारत बनेगा। आज लुटियंस जोन दिल्ली में बैठे हुए नेताओं की किसान गरीब विरोधी नीतियों के चलते देश में गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है जो देश की स्थिति के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

मुज़फ्फरनगर में दबंग किसान की फसल कर रहे खुर्द-बुर्द, मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा की बैठक में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम, भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी, पदम सिंह रोड के अध्यक्ष सचिन तोड़ा, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, भारतीय किसान यूनियन सर्वे के अध्यक्ष विकास शर्मा, जय जवान जय किसान लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सत्यभान चौहान, भारतीय किसान यूनियन रोहता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन सिंह प्रधान आदि ने भाग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय