Friday, March 14, 2025

देहरादून में महिला अधिकारी ने सिपाही पर लगाया रेप का आरोप

देहरादून। देहरादून में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही असलम पर होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, एक दिन ड्यूटी पर देरी से पहुंचने पर अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा, जिससे बचने के लिए उन्होंने अगले दिन समय पर पहुंचने हेतु शहर के एक होटल में रुकने का निर्णय लिया। महिला अधिकारी ने सिपाही असलम से होटल में कमरा बुक करने का अनुरोध किया, जो कार्यालय के कार्यों में उनकी सहायता करता था। ड्यूटी समाप्ति के बाद, असलम उन्हें होटल ले गया और कमरे में छोड़ दिया।

मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

आरोप है कि असलम कमरे का निरीक्षण करने के बहाने अंदर आया और महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि असलम ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

मुज़फ्फरनगर में दो अलग-अलग हादसों में युवक और महिला की मौत

पुलिस ने सिपाही असलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस घटना ने पुलिस विभाग के आंतरिक वातावरण में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय