Saturday, April 19, 2025

मुजफ्फरनगर की रविता ने मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से कटवाया, परिजन बोले-हमारी बेटी निर्दोष !

मेरठ। मेरठ में रविता नामक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पति की मौत सांप के काटने की घटना को दिखाने के लिए मृतक पति के बिस्तर पर सांप छोड़ा गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जब हत्यारोपी पत्नी रविता से पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया। रविता ने कबूल लिया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति की गला घोट कर हत्या की और उसके बाद उसके बिस्तर पर सांप को छोड़ दिया था। जिससे पति की मौत सांप के काटने से प्रतीत हो।

मुजफ्फरनगर में बिजलीघर में घुसकर जेई के साथ बदसलूकी, कर्मचारियों से भी हुई हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता की शादी 9 साल पूर्व मेरठ के अमित से हुई थी, रविता के परिवार वालों की माने तो अमित और रविता के बीच इन 9 साल में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। अब इस घटना के बाद रविता की मां मुनेश ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने 4 घंटे तक रविता की पिटाई कर ये बयान दिलाया है। रविता की मां मुनेश का कहना है कि अगर हमारी लड़की दोषी पाई गई तो उसे सजा मिलनी चाहिए अगर वह निर्दोष है तो हमें इंसाफ चाहिए।

मुज़फ्फरनगर में हथियार लहराकर बनाई रील, स्कॉर्पियो के साथ युवक ने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल

रविता के भाई गुलाब सिंह के अनुसार, न तो उन्हें और न ही उनके परिवार को रविता के किसी और के साथ संबंध के बारे में कोई जानकारी थी। रविता की मां मुनेश ने बताया कि हत्या के आरोप के बारे में सिर्फ उन्हें ही पता है, हमें कुछ नहीं पता, वो चतुर्दशी को यहां आई थी, हम सीकरी गए थे, यहां से वो अगले दिन चली गई, यहां से, इसके पहले ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, उनके बीच कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। वो अच्छे से रह रहे थे, परिवार अच्छे से चल रहा था और आज जब मैं अपनी बेटी से मिलने थाने गई तो मेरी बेटी को 4 घंटे तक पुलिस वालों ने पीटा, लड़की को पीटने के बाद महिला पुलिस ने लड़की से कहलवाया कि जैसा हम कहें वैसा बोलना है, अगर वो नहीं बोलती तो उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया, एक महिला पुलिस ने मोबाइल पर वीडियो बनाया, लड़की का बयान ये है, लड़की के पैर सूज गए हैं और मोटे हो गए हैं, हाथों पर भी सूजन है, वो मोटे होते जा रहे हैं, जिस लड़की को कभी फूल से चोट नहीं लगी और जिस लड़की को 3 घंटे रिमांड पर लिया गया, उसकी क्या हालत होगी, हमें बताएं, हमें न्याय चाहिए, अगर हमारी बेटी में कोई कमी है तो उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए। अगर कोई कमी नहीं है तो हम चाहते हैं कि हत्या का इंसाफ हो। हमें नहीं पता। वे सुबह यहां से चले गए और अगले दिन हमें फोन आया कि उसे सांप ने काट लिया है।

यह भी पढ़ें :  शामली में होटल में खाने के दौरान विवाद, शीशा लगने से टेंट व्यवसायी की मौत

संभल में CO अनुज चौधरी के बारे में ये बोल गए पूर्व मंत्री संजीव बालियान, सपा सांसद पर भी ये बोले…!
उन्होंने बताया कि 9 साल पहले बेटी की शादी हुई थी जब हम यहां से गए तो उसे उठाकर ले जाया गया। हमें नहीं पता कि उसकी हत्या कैसे हुई। 9 साल पहले हमारी बेटी की शादी हुई थी। हमारी बेटी का नाम रविता है। हमारे दामाद का नाम अमित है। उनके तीन बच्चे हैं। हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। 10-12 दिन पहले उसका लोगों से झगड़ा हुआ था। उनके बीच काफी झगड़ा हुआ था। हमें नहीं पता कि हत्या किसने की। हमें नहीं पता कि उसकी मौत कैसे हुई। अगर मेरी बेटी निर्दोष है तो उसे बाहर निकालो। अगर वह निर्दोष नहीं है तो उसे सलाखों के पीछे डालो। अगर वह दोषी है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

नोएडा में मानसिक व पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित 5 महिलाएं समेत 10 लोगों ने की आत्महत्या

रविता के भाई गुलाब सिंह की मानें तो हमें सुबह करीब साढ़े सात बजे फोन आया कि हमारे दामाद को सांप ने काट लिया है जब हम अकबरपुर सादात पहुंचे तो हमें पता चला कि वे उसे मेरठ ले जा रहे हैं। हम प्यारेलाल अस्पताल गए। जब हम प्यारेलाल अस्पताल गए तो उसका शव फ्रीजर में रखा था। हमने देखा कि शरीर पर निशान थे। गर्दन पर भी निशान था। होठों पर हल्का निशान था। नाक के पास निशान था। एक उंगली पर निशान था। हमारे साथ गांव के प्रधान भी थे। वहां और लोग भी थे। हमने उनसे कहा कि पोस्टमार्टम करवा दीजिए। उन्होंने गांव में फोन करके हमारी बहन की मां और उसकी बहन, भाभी और हमारी बेटी रविता को बताया कि वे हमें पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। पोस्टमार्टम की मांग की गई थी हमने कहा कि पोस्टमार्टम करवा दीजिए. पोस्टमार्टम की मांग हमारी तरफ से की गई थी। देखिए हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमें सिर्फ इतना पता चला है कि 10-15 दिन पहले उनका झगड़ा हुआ था। दामाद के पास कुछ पैसे थे और उसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था और वह टाइल पत्थर का काम भी करता था और हमें उसके बारे में इससे ज्यादा कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में मंत्रियों ने किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय