Saturday, April 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में बढ़ रहा है प्रदूषण, अंकित सिंह ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी, की कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। बढ़ते प्रदूषण की एक मुख्य वजह औद्योगिक इकाइयों और कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईंधन (प्लास्टिक व रबर वेस्ट) का प्रयोग भी है। इसे रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने एसएसपी संजीव सुमन को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस इन्हें पकड़कर कार्रवाई करे। इसके साथ ही पूर्व में जिन्हें पकड़ा था उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अंकित सिंह ने बताया कि भोपा रोड, जानसठ रोड और औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां है। वहीं जिले में हजारों कोल्हू हैं। कई औद्योगिक इकाइयों और कोल्हुओं में पूर्व में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग मिला है, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधित ईंधन ले जाते ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक को पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। आरोपियोंके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अंकित सिंह ने आशंका जताई कि रात्रि के समय पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और समीप के जिलों से प्रतिबंधित ईंधन की जनपद में सप्लाई होती है। जिले में एनसीआर में शामिल होने पर प्रदूषण को लेकर विशेष नजर रहती है। ऐसे में दूसरे प्रदेश और जिलों से आने वाले प्रतिबंधित ईंधन को रोका जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाए। यदि औद्योगिक इकाइयों और कोल्हुओं में प्रतिबंधित ईंधन पर रोक लग जाती है तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। पुलिस की सख्ती से प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग खत्म किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस तहव्वुर राणा को भारत नहीं ला पाई, लेकिन मोदी सरकार ने करके दिखाया - राम कदम
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय