मेरठ। थाना लोहियानगर क्षेत्र में कबाड़ी से 26 हजार रुपये की लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि असम निवासी हाफिज जाकिर काॅलोनी में झुग्गी में रहता है। वह कबाड़ी है। उसकी गैरहाजिरी में गोदाम उसका साला जाहीजुला संभालता है।
मुजफ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र में हादसा, बाइक सवार मां, बेटी और बेटे की मौत
गत तीन मई की रात जाहीजुला गोदाम पर बैठा था। तभी एक स्कूटी पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी जेब में रखे करीब 26 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। शनिवार को पुलिस ने फैजान व अलमास निवासी अहमदनगर लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी समीर है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।