Tuesday, April 15, 2025

सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित है हमारी सरकार : नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है और वर्ष 2005 में राज्य की बागडोर संभालने के बाद से सभी क्षेत्रों का परिदृश्य बदल गया है।

कुमार ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को यहां बापू सभागार में आयोजित ‘भीम संवाद’ को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणादायक है। उनके द्वारा देशहित और राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। उनके नेतृत्व में संविधान की रचना की गई। उनके कामों को हम सभी को याद रखना चाहिए।

 

मोरना में हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पांच महापुरुषों को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। इन पांच महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रारंभ से ही हमलोग बिहार के हर क्षेत्र में विकास का काम निरंतर कर रहे हैं।

कुमार ने कहा, “हमलोग सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए हर प्रकार से काम कर रहे हैं। वह चाहे दलित हो, महादलित हो, पिछड़ा हो, अतिपिछड़ा हो, उच्च जाति हो, अल्पसंख्यक हो या महिलाएं हों, सभी के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। वर्ष 2005 से पहले बिहार के लोगों ने जिन्हें मौका दिया उन्होंने कोई काम नहीं किया।”

यह भी पढ़ें :  करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, सांसद रामजी लाल सुमन के विरूद्ध प्रदर्शन का किया था ऐलान

 

लखनऊ: सरकारी जमीन से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हटवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समय-समय पर हर जगह जाकर लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और उन समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए काम किया जाता है। पूरे बिहार में विकास का काम कराया जा रहा है, जहां कहीं भी कुछ कमियां दिखती हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। वह समाज के सभी तबकों को एकजुट रखते हुए सबके हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उनकी सरकार ने बिहार के विकास के लिए अब तक जो काम किए हैं उससे लोगों को अवगत कराएं।

कुमार ने कहा कि बिहार के हर इलाके और हर तबके के विकास के लिए काम कराया जा रहा है। हमलोगों ने सबके हित में काम करने की कोशिश की है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, “आप सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। हमलोग आप सभी के हित में काम करते रहेंगे और बिहार को आगे बढ़ायेंगे।”

कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, सासंद आलोक कुमार सुमन एवं अजय कुमार मंडल, विधायक अमन भूषण हजारी एवं कौशल किशोर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के साथ ही वरिष्ठ नेता, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता तथा डॉ. अंबेडकर के समर्थक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय