Thursday, April 24, 2025

भाजपा के खिलाफ नाराजगी सड़कों पर दिख रही है: अखिलेश

कुशीनगर -समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है। भाजपा ने दस सालों में सभी के साथ धोखा किया है।

श्री यादव ने इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिन्टू के समर्थन में चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। यही संविधान न्याय, अधिकार, सम्मान, नौकरी दिलाता है। भेदभाव खत्म करता है। बाबा साहब का संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। यह संविधान आगे बढ़ने का अवसर देता है।

उन्होने कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। इस लड़ाई में एक तरफ संविधान बचाने के लिए हम इंडिया गठबंधन के लोग है वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है। इस लोकसभा चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी है। पहले चरण के चुनाव से ही जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया था। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है। सातवें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी।

[irp cats=”24”]

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान सभी को ठगने का काम किया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया। आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन खेती का लागत मूल्य बढ़ा दिया। खेती सम्बन्धित जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया। कीटनाशक दवा डीजल, पेट्रोल, खाद सब महंगा कर दिया। गन्ने का किसान पूरी लागत लगा रहा है, लेकिन कीमत नहीं मिली। अन्य फसलों की भी कीमत नहीं मिली। उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत दूसरे प्रदेशों से कम है। इंडिया गठबंधन सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी, साथ ही फसलों की सही कीमत दिलाएगी। जिससे किसानों के घर खुशहाली आये।

उन्होने कहा कि समाजवादियों ने कुशीनगर को एयरपोर्ट दिया है लेकिन भाजपा सरकार इसे नहीं चला रही है। आने वाले समय में अन्य एयरपोर्ट की तरह भाजपा सरकार इसे भी बेच देगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा पश्चिम से लेकर पूरब तक सब जगह हार रही है। भाजपा नेताओं की भाषा लड़खड़ा रही है। इनके पास जनता को बताने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है। भाषणों में वही पुरानी बातें और वही पुराने डायलॉग है। हमें इस बात का दुःख है। मुख्यमंत्री पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते है। इनकी सरकार ने लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इनका बुल्डोजर केवल गरीबों और असहायों पर चलता है। पेपर लीक कराने वालों पर नहीं चलता है। बुलडोजर गायब है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय