Monday, May 5, 2025

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

हेलसिंकी। स्वीडन की ओरेब्रो काउंटी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र रिसबर्गस्का स्कोलन में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए। स्वीडन पुलिस ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। जांच और आगे की तलाश जारी है।

 

मुजफ्फरनगर: एमडीए ने शामली में 9० बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया महाबली, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

[irp cats=”24”]

 

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है हालाँकि, प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि संदिग्ध ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया और पुलिस ने आतंकवाद का मकसद होने से इनकार किया है।

 

मुजफ्फरनगर में नई मंडी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर किया लाखों का नुकसान

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने मंगलवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य स्वीडन के ओरेब्रो में स्कूल में हुई गोलीबारी देश के इतिहास में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी है। श्री क्रिस्टर्सन ने जनता से अटकलों से दूर रहने का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को अपनी जांच करने के लिए जगह दी जानी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने कहा, ”स्वीडन की जनता कारण जानना चाहती है, लेकिन जवाब के लिए इंतजार करना होगा। समय के साथ सब पता चल जायेगा।”

 

मुज़फ्फरनगर में जीजा ने कराई थी साली की हत्या, पहले किया था दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 

किंग कार्ल XVI गुस्ताफ ने एक बयान में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दिन को स्वीडन के लिए काला दिन बताया। उन्होंने पीड़ितों और घायलों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और पुलिस, बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय