Saturday, April 27, 2024

देश में कोरोना के 10,753 नए मरीज, 21 की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए।

अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,58,625 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.38 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय