Sunday, May 18, 2025

ग्रेटर नोएडा में दोस्तों संग तालाब में नहाते समय 11 वर्षीय किशोर डूबा, मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज के सामने एक नाबालिग बच्चे की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से बच्चे को निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दादरी के नई आबादी के रहने वाले मुस्तकीम का 11 वर्षीय बेटा समीर अन्य बच्चों के साथ बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे मिहिर भोज कॉलेज के सामने तालाब में नहाने आया था। नहाते वक्त बच्चा तालाब के गहरे पानी में चला गया। इस वजह से वह डूब गया। उसके साथी व अन्य बच्चों ने भाग कर घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों को दी।
 मौके पर पीड़ित परिजन पहुंचे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की तलाश कर देर रात को उसे तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हुई मौत से दादरी के नई आबादी में परिजनों समेत अन्य लोग शोकाकुल हो गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय