Wednesday, April 23, 2025

घर में घुसा 14 फीट का अजगर ,4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव में मंगलवार देर रात एक बड़ा अजगर देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनय कुमार सिंह के घर की बाउंड्री वॉल पर यह विशाल अजगर लेटा हुआ था। रात करीब 9:15 बजे घर के एक सदस्य ने टॉर्च की रोशनी में इसे देखा और घर के अन्य सदस्यों को बुलाया। अजगर को देखकर सभी हैरान रह गए और तत्काल वन विभाग और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई।

रेस्क्यू टीम ने बुधवार को बताया कि अजगर को पकड़ना आसान नहीं था। इसकी लंबाई लगभग 14 फीट और वजन 80 किलोग्राम था। टीम ने सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी ग्लव्स, सेफ्टी शूज़ और सेफ्टी स्टिक का उपयोग किया। इसके अलावा, लंबी बांस की मदद से अजगर को बाउंड्री से नीचे उतारा गया। जैसे ही अजगर जमीन पर उतरा, वह तेजी से इधर-उधर भागने लगा। इसे नियंत्रित करने के लिए जूट के बोरे और मच्छरदानी का सहारा लिया गया और अंततः एक बड़े ड्रम में बंद किया गया। गांव के लोगों ने भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।

वनरक्षक रवि यादव ने बताया कि अजगर को पूरी सुरक्षा के साथ वन विभाग की देखरेख में रखा गया है। इसे उचित स्थान पर छोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

भारी-भरकम अजगर और इसे पकड़ने का दृश्य गांव में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने पहली बार इतने बड़े अजगर को देखा और वन विभाग की तत्परता की सराहना की। रेस्क्यू टीम में वनरक्षक रवि यादव, धीरज यादव, और बच्चू लाल गौतम शामिल थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय