Sunday, February 23, 2025

मेरठ में ट्रैक्टर हटाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 लोग घायल

मेरठ। गंगानगर में इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में सड़क से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान एक कार में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने हालात को संभाला। इस मामले में पुलिस की ओर से 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नंगला शेखू गांव में अंशु मलिक परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार से गांव आ रहे थे। गांव में रास्ते पर सैनी पक्ष के प्रदीप अरविंद और रविंद्र ट्रैक्टर पर गाने सुन रहे थे। इसी दौरान अंशु ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इसके बाद कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। वहीं, सैनी पक्ष के मुताबिक, यह तीनों लोग ट्रैक्टर से उतरकर दुकान से कुछ सामान ले रहे थे। इसी बीच, अंशु ने हॉर्न बजा दिया। इसके चलते विवाद बढ़ा। कुछ ही देर में अंशु पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्ष भिड़ गए।

इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने घरों से पथराव शुरू कर दिया गया। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में अंशु मलिक, अजित मलिक, आजादवीर मलिक, राजू, भूरी मलिक, प्रदीप सैनी, अरविंद सैनी, रविंद्र सैनी, माेनू सैनी, अंकित सैनी, रवि सैनी, पवन सैनी, कुलदीप सहित 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ घायल निजी अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय