Tuesday, May 20, 2025

राजस्थान में 336 आरएएस किए इधर से उधर, 120 एसडीएम भी बदले

जयपुर। राजस्थान में इस साल के अंत तक प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने आईएएस-आईपीएस के बाद देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 336 आरएएस काे भी बदल दिया। राज्य में रिटर्निंग अधिकारी के करीब 90 पद खाली थे, तबादलों से उन्हें भरने का प्रयास किया गया है।

तबादले जनप्रतिनिधियों की राय के आधार पर किए गए है। जिलों और उपखंड स्तर पर सरकारी प्लानिंग के हिसाब से फील्ड के अधिकारी लगाए गए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार 120 एसडीओ को इधर उधर किया गया है। सरकार ने 3 आईएएस अधिकारी और 336 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। तबादला सूची में भानु प्रकाश एटूरू शासन सचिव गृह, वी सरवण कुमार को आय़ुक्त विभागीय जांच और उर्मिला राजोरिया को संभागीय आय़ुक्त बीकानेर लगाया गया हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय