Saturday, April 19, 2025

राजस्थान में बस-ट्रक की भिड़ंत, 37 यात्री घायल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में भरतपुर-धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगीनगला गांव के पास रविवार की रात स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर से करीब 37 यात्रियों के घायल हो जाने की जानकारी मिली है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक तथा निजी स्लीपर बस के बीच भिड़ंत हो गयी। घायलो में 13 यात्री राजस्थान, 13 मध्यप्रदेश एवं 1 यात्री उत्तरप्रदेश के बताया गया है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर डॉ.अमित यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानने के साथ अस्पताल प्रशासन को उनके बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में कार ने रौंदी बाइक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय