Wednesday, July 24, 2024

देवबंद में फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोगों ने लगाया जाम,विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

देवबंद (सहारनपुर)। फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज बलजीत कालोनी के लोगों ने आज ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मजनूवाला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे देवबंद के रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी राजन पुंडीर और देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने लोगों को समझा- बुझाया। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और देवबंद के रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी राजन पुंडीर ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। एसडीएम एके चौरसिया ने बताया कि फूंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर जल्द ही 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के चलते फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज काफी संख्या में बलजीत कालोनी के लोग आज मजनूवाला मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
कालोनीवासियों का कहना था कि दो दिन पहले कालोनी का ट्रांसफार्मर फूंक गया था। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम इस तरफ से पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। मोहल्ले के राजू सैनी, मोनू लाला, रवि चौधरी आदि का आरोप था कि निगम ने कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा रखा है जो बार-बार फुंकता रहता है। इस दौरान ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हंगामे की सूचना पर देवबंद की रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी राजन पुंडीर और नगरपालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग मौके पर पहुंचे और उन्होंने निगम अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। एसडीएम एके चौरसिया ने बताया कि फूंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर जल्द ही 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत होकर अपने-अपने घरों को लौट गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय