Wednesday, June 26, 2024

सहारनपुर में पिकअप चालक पर तेजाबी हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपाली में पिकअप चालक पर हुए तेजाबी हमले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना खुलासा करते हुए बताया कि बीते दो दिन पूर्व देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपाली में पिकअप वाहन चालक सहारनपुर निवासी शुभम के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया गया था।
इस मामले में आज पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा के रहने वाले हैं। बता दे कि सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार के गांव मनोहरपुर निवासी शुभम की एक लड़की से मंगनी हो गई थी। लड़की का प्रेमी मंगनी से नाराज था।
वह अपनी प्रेमिका की शादी दूसरे युवक से नहीं होने देना चाहता था इसीलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक प्लान बनाया और शुभम को देवबंद के गांव गोपाली स्थित भट्टे से मजदूरों को ले जाने के लिए पिकअप की बुकिंग कर वहां बुलाया जैसे ही शुभम गोपाली अड्डे पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। जिससे शुभम गंभीर रूप से झुलस गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय