Wednesday, April 23, 2025

मथुरा में बावरिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने शनिवार को बताया कि बीती छह अप्रैल को जयपुर के थाना चाकसू क्षेत्र निवासी गुड्डू गोवर्धन दर्शन करने आए थे। वह मानसी गंगा पर दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उनके गले से ढाई तोला सोने की चेन चोरों ने चोरी कर ली। इसकी सूचना गुड्डू ने थाना गोवर्धन पहुंच कर पुलिस को दी।

चेन चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही गोवर्धन पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की तलाश के लिए सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को चेक किया गया। इसमें दो चोर चेन चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की पहचान बावरिया गिरोह के सदस्य मुकेश और सुरेश के रूप में की।

[irp cats=”24”]

एएसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना में लाकर पूछताछ की तो मुकेश, सुरेश ने बताया कि उन्होंने चेन को बेच दिया और उससे मिले रुपयों को राधाकुंड बाईपास पर नीमगांव फाटक के पास एक प्लॉट में छिपाकर रखा है। शनिवार अर्धरात्रि करीब तीन बजे मुकेश और सुरेश को लेकर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां मुकेश छिपाए गए रुपयों को निकालने गया।

इसी दौरान उसने वहां से तमंचा निकाल लिया और भागने लगा। पुलिस ने भाग कर पकड़ना चाहा तो उसने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जो उसके दाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और दोनों से 30 हजार रुपये नकद, दो तमंचा बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय