Saturday, April 27, 2024

गौत्तमबुद्धनगर में 57.43 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज़्यादा वोट जहांगीरपुर में पड़े

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
ग्रेटर नोएडा | नगर निकाय चुनाव गौतमबुद्ध नगर जिले में आज सुबह सात बजे से से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया।
गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 57.43 प्रतिशत मतदान के साथ समाप्त हो गया। जिले में 1 नगर पालिका परिषद दादरी व 5 नगर पंचायत, दनकौर, बिलासपुर, जेवर, जहांगीर पुर में चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। जनपद में कुल 1 लाख 54 हजार 816 मतदाता में से 88 हजार 918 मतदाताओं ने वोट डाला। जिसमें 48173 पुरुष और 40745 महिलाओं ने मतदान किया।
मंडल आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे. भी दादरी क्षेत्र में बने मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही दादरी पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव के समय 2 फर्जी वोट डालने वाले व्यक्तियों को मिहिर भोज बालिका डिग्री कालेज के बूथ नं. 63 और 64 से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के पास वोट डालने वाली पर्ची का मिलान पीठासीन अधिकारी द्वारा करने पर लिस्ट से मिलान नहीं हुआ। अभियुक्त राम खिलावन के पास से इकरामुद्दीन निवासी नई आबादी मेवातियान दादरी और अभियुक्त अहमद से बल्लू निवासी पीपल वाली मस्जिद मेवातियान दादरी गौतमबुद्धनगर के नाम से पाई गई। इसके संबंध में थाना दादरी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।
 जनपद में कुल 57.43 % वोट डाले गए। नगर पालिका दादरी में कुल 51.88 % प्रतिशत , नगर पंचायत जेवर में 64.73 % , नगर पंचायत जहांगीर पुर में 74.01 प्रतिशत, नगर पंचायत दनकौर में 64.28% , नगर पंचायत बिलासपुर में 65.73 % प्रतिशत वोट पड़े। देर शाम तक सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखवा दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह ने जेवर नगर पंचायत क्षेत्र में दौरा करते हुए मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से निरंतर दौरा पर किया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हुए अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
डीएम और पुलिस कमिश्नर देर शाम तक रहे सडक़ पर 
चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के अधिकारी सडक़ पर देर शाम डटे रहे। बिलासपुर और दनकौर जेवर के पोलिंग बूथ पर डीएम मनीष वर्मा व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पहुंची। जिन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को किसी भी तरह कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो। उसके लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि फर्जी वोट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की गई।
72 वार्ड व 35 मतदान केन्द्रों पर हुआ मतदान
गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 72 वार्ड में मतदान हुआ, जिसके लिए 35 मतदान केन्द्र व 166 मतदान स्थल बनाए गए थे। जिले को 9 जोनों और 21 सेक्टरों में बांटा गया था। इनके अलावा 6 सुपर जोन भी बनाए गए थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय