Sunday, June 16, 2024

नोएडा में रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव में आकर मौत को लगाया गले

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने 24 घंटे के दौरान मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि तरुण कुमार चौधरी उम्र ( 28 वर्ष) सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसने आज कस्बा सूरजपुर स्थित अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसकी पत्नी से 4 वर्ष से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अलग रह रही है। वह अपनी बहन के साथ कस्बा सूरजपुर में रह रहा था। आज सुबह को उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

वहीं पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के ड्रीम वैली सोसायटी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ईशानी जैन पुत्र चक्रसेन जैन ने दसवीं फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले ललित शर्मा पुत्र हरी बाबू निवासी ताजगंज आगरा ने अज्ञात कारण के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह चिपियाना बुजुर्ग में रहता था। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली रेखा कुमारी ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जनपद बुलंदशहर के रहने वाले सौरव पुत्र नाथूराम उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली पिंकी जायसवाल उम्र 36 वर्ष ने अपनी सोसाइटी के 24वें मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

 

 

इसके अलावा खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले एक 22 वर्षीय  युवक ने आज जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाला रामगोपाल (22 वर्ष) ने आज सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय