Saturday, March 29, 2025

कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बीच सहारनपुर में 71 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

सहारनपुर। जनपद 12 नगर निकाय में आज शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराया गया। चार नगर पालिका परिषद, सात नगर पंचायत व एक नगर निगम में आज मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जिलें भर में मतदान को शांति पूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी समेत आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। जिले में लगभग 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

आज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण के संपन्न हुए मतदान मंे आज प्रातः 7 बजे से सुबह 9 बजे तक नगर निगम में 11 प्रतिशत, 11 बजे तक 20.27 प्रतिशत, 1 बजे तक 32.56 प्रतिशत, 3 बजे तक 43.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था और सांय 5 बजे तक 52.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया था। सायं 6 बजे तक लगभग 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगर पालिका परिषद सरसावा में 7 से 9 बजे तक 16 प्रतिशत, 11 बजे तक 38.01 प्रतिशत, 1 बजे तक 55.80 प्रतिशत, 3 बजे तक 67.60 प्रतिशत, 5 बजे तक 76.45 प्रतिशत मतदान हो गया था।

नगर पालिका परिषद नकुड़ में 7 बजे से 9 बजे तक 17 प्रतिशत, 11 बजे तक 36.29 प्रतिशत, 1 बजे तक 52.84 प्रतिशत, 3 बजे तक 64.20 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि 5 बजे तक 72.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

नगर पालिका परिषद गंगोह में 7 से 9 बजे तक 13 प्रतिशत, 11 बजे तक 26.65 प्रतिशत, 1 बजे तक 41.85 प्रतिशत, 3 बजे तक 50.22 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि देर शाम 5 बजे 56.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पालिका परिषद देवबंद में 7 से 9 बजे तक 11 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.71 प्रतिशत, 1 बजे तक 37.86 प्रतिशत, 3 बजे तक 49.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि देर शाम 5 बजे 58.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में 7 से 9 बजे तक 16 प्रतिशत, 11 बजे तक 32.50 प्रतिशत, 1 बजे तक 49.23 प्रतिशत, 3 बजे तक 62.85 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि देर शाम 5 बजे तक 76.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत बेहट में 7 से 9 बजे तक 12 प्रतिशत, 11 बजे तक 28 प्रतिशत, 1 बजे तक 43.84 प्रतिशत, 3 बजे तक 56.84 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि देर शाम 5 बजे तक 69.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत छुटमलपुर में 7 से 9 बजे तक 14 प्रतिशत, 11 बजे तक 28.16 प्रतिशत, 1 बजे तक 44.03 प्रतिशत, 3 बजे तक 57.13 प्रतिशत व सांय 5 बजे तक 69.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
नगर पंचायत अम्बेहटापीर में 7 से 9 बजे तक 12 प्रतिशत, 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत, 1 बजे तक 43.35 प्रतिशत, 3 बजे तक 54.10 प्रतिशत व सांय 5 बजे तक 67.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

नगर पंचायत तीतरो में 7 से 9 बजे तक 14 प्रतिशत, 11 बजे तक 18.44 प्रतिशत, 1 बजे तक 48.74 प्रतिशत, 3 बजे तक 60.73 प्रतिशत व सांय 5 बजे तक 69.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में भी 7 से 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 30.93 प्रतिशत, 1 बजे तक 48 प्रतिशत, 3 बजे तक 58.58 प्रतिशत व सांय 5 बजे तक 67.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत नानौता में 7 से 9 बजे तक 16 प्रतिशत, 11 बजे तक 33.67 प्रतिशत, 1 बजे तक 49.68 प्रतिशत, 3 बजे तक 55.76 प्रतिशत व सांय 5 बजे तक 68.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सांय पांच बजे तक जिलें भर में 67.23 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिलेंभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम में लगभग 56 प्रतिशत वोट डाले गये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय